यूपी टीईटी परिणाम 2026 जारी: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया है। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेश के 60 जनपदों में कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में आयोजित की गई थी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 7,59,513 अभ्यर्थी यूपीटीईटी में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। वहीं प्राथमिक स्तर के 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 तथा उच्च प्राथमिक स्तर के 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 शिक्षक सफल हुए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
UPTET Result 2026: प्रत्यावेदन भेजने की अंतिम तिथि 10 सितंबर
UPTET Result 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नया महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग की 3 सितंबर 2026 की सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी परिणाम 2026 से संबंधित कोई असंतोष या शिकायत है, वे अपना प्रत्यावेदन 10 सितंबर 2026 तक आयोग के ई-मेल पर भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना प्रत्यावेदन [email protected] पर उपलब्ध कराना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आज से आयोग कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों को अपने परिणाम को लेकर आपत्ति है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-मेल के माध्यम से अपना प्रत्यावेदन भेजना चाहिए। यह अपडेट पहले जारी सूचना में दी गई प्रत्यावेदन प्रक्रिया को और स्पष्ट करता है।
UPTET Result 2026: 5 सदस्यीय समिति करेगी प्रत्यावेदनों की जांच
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त शिकायतों और प्रत्यावेदनों की जांच के लिए आयोग ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त प्रत्यावेदनों के सभी पहलुओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके बाद समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्यावेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए अब सबसे जरूरी बात 10 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि है। परिणाम से असंतुष्ट उम्मीदवार अपना प्रत्यावेदन निर्धारित ई-मेल पर भेज सकते हैं। आयोग की नई सूचना के अनुसार, ऑफलाइन माध्यम से प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार ई-मेल के जरिए ही अपनी शिकायत भेजें।
UPTET Result 2026: आपत्ति/प्रत्यावेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
UPTET Result 2026 जारी होने के बाद परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति प्राप्त शिकायतों और प्रत्यावेदनों के सभी पहलुओं की जांच कर अपनी आख्या आयोग को देगी। इसके आधार पर अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निस्तारण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डाक या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 26 अगस्त 2026 |
| प्रत्यावेदन संबंधी पहला नोटिस | 1 सितंबर 2026 |
| नया अपडेट/नोटिस | 3 सितंबर 2026 |
| समिति | 5 सदस्यीय समिति |
| समिति का उद्देश्य | UPTET 2026 से संबंधित प्रत्यावेदनों की जांच |
| प्रत्यावेदन भेजने की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2026 |
| प्रत्यावेदन भेजने का माध्यम | ई-मेल के माध्यम से |
| ई-मेल | [email protected] |
| ऑफलाइन प्रत्यावेदन | 3 सितंबर 2026 से स्वीकार नहीं किए जाएंगे |
| प्रत्यावेदनों का निस्तारण | समिति की आख्या के आधार पर |
UPTET Result 2026 में आपत्ति होने पर क्या करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को UPTET Result 2026 से संबंधित कोई असंतोष या शिकायत है, तो वह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के समक्ष अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। आयोग ने अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच और निस्तारण के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी अपनी शिकायत या प्रत्यावेदन [email protected] पर ई-मेल के जरिए भी उपलब्ध करा सकते हैं। आयोग की 1 सितंबर 2026 की सूचना में प्रत्यावेदन जमा करने की कोई अलग अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आगे जारी होने वाले आधिकारिक निर्देशों और नोटिस पर नजर रखनी चाहिए।
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी @upessc.up.gov.in
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड पीडीएफ लिंक अब जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 26 अगस्त 2026 को यूपी टीईटी परिणाम 2026 घोषित किया है। परीक्षा का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को प्रदेश के 60 जनपदों में कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में किया गया था। प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में शामिल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 5,71,435 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर शामिल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। परिणाम में प्राप्त अंक और योग्यता की स्थिति की जानकारी उपलब्ध होगी।
UP TET Result 2026 OUT Official Notice PDF: Click to Check
यूपी टीईटी रिजल्ट डाउनलोड लिंक सक्रिय 2026 @upessc.up.gov.in
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 26 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं। परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को पांच पालियों में आयोजित की गई थी। प्राथमिक स्तर पर 5,71,435 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवश्यक पंजीकरण विवरण की सहायता से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट में प्राप्त अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि परिणाम देखने के बाद इसकी प्रति सुरक्षित रख लें।
UP TET Result 2026 Direct Download Link: Click to check
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी: महत्वपूर्ण बिंदु
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 26 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूपी टीईटी परिणाम 2026 देख सकते हैं। परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परिणाम में उम्मीदवारों की प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी अपने आवश्यक विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार शिक्षक पात्रता से संबंधित आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा तिथि | 02, 03 और 04 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 26 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट स्थिति | जारी (Out) |
| रिजल्ट डाउनलोड माध्यम | ऑनलाइन |
| आवश्यक विवरण | पंजीकरण क्रमांक और अन्य जानकारी |
| परिणाम में उपलब्ध जानकारी | प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और प्रमाण पत्र संबंधी विवरण |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
यूपीटीईटी ऑनलाइन कोचिंग 2026: Click to check
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी: आंकड़े
यूपी टीईटी परिणाम 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के परिणामों के साथ सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए गए हैं। नीचे दी गई तालिका में यूपी टीईटी 2026 के पंजीकृत, सफल और कार्यरत शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़े प्रमुख आंकड़े दिए गए हैं।
| परीक्षा केंद्र | 955 परीक्षा केंद्र |
| जिले | 60 जनपद |
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या | 19,94,661 |
प्राथमिक स्तर (कक्षा 01–05) कुल अभ्यर्थी | 7,13,648 |
प्राथमिक स्तर सफल अभ्यर्थी | |
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06–08) कुल अभ्यर्थी | 10,57,021 |
उच्च प्राथमिक स्तर सफल अभ्यर्थी | |
प्राथमिक स्तर में कार्यरत शिक्षक कुल | 1,22,405 |
प्राथमिक स्तर में कार्यरत सफल शिक्षक | |
उच्च प्राथमिक स्तर में कार्यरत शिक्षक कुल | 1,46,394 |
उच्च प्राथमिक स्तर में कार्यरत सफल शिक्षक | |
UPTET 2026 परिणाम की घोषणा | |
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी: संपूर्ण जानकारी वीडियो
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इस वीडियो में दी गई है। रिजल्ट, महत्वपूर्ण आंकड़ों और आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
यूपी टीईटी मॉक टेस्ट: प्रयास करने के लिए क्लिक करें
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 कैसे करें डाउनलोड?
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण क्रमांक और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। भविष्य में उपयोग के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखनी चाहिए।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण क्रमांक और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में दिए गए प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति की जांच करें।
- अब परिणाम डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए यूपी टीईटी रिजल्ट पीडीएफ 2026 का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
UPTET syllabus in Hindi 2026 PDF: Download Here
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 में दिए गए विवरण
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध होती है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। उम्मीदवार अपना यूपी टीईटी परिणाम 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर संबंधित विभाग से संपर्क करना जरूरी होता है।
- उम्मीदवार का पूरा नाम।
- उम्मीदवार का अनुक्रमांक (रोल नंबर)।
- पंजीकरण क्रमांक।
- जन्म तिथि।
- उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी आदि)।
- उम्मीदवार द्वारा दिया गया पेपर (पेपर 1 या पेपर 2)।
- परीक्षा में प्राप्त कुल अंक।
- विषयवार प्राप्त अंक।
- परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि।
- योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण / अनुत्तीर्ण)।
- पात्रता प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी।
- परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
UP TET Previous Year Question Paper: Click to Attempt
यूपी टीईटी 2026 कट ऑफ
यूपी टीईटी पासिंग मार्क्स 2026 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक होते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करने होते हैं। यूपी टीईटी पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और यूपी टीईटी पेपर 2 (जूनियर स्तर) दोनों के लिए पासिंग नियम समान होते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होते हैं।
| श्रेणी | आवश्यक प्रतिशत | 150 में से आवश्यक अंक (प्राथमिक स्तर) | 150 में से आवश्यक अंक (जूनियर स्तर) |
| सामान्य वर्ग (General) | 60% | 90 अंक | 90 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55% | 82 अंक | 82 अंक |
| अनुसूचित जाति (SC) | 55% | 82 अंक | 82 अंक |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 55% | 82 अंक | 82 अंक |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 55% | 82 अंक | 82 अंक |
| दिव्यांग उम्मीदवार (PwD) | 55% | 82 अंक | 82 अंक |
यूपी टीईटी सर्टिफिकेट वैधता 2026
यूपी टीईटी सर्टिफिकेट वैधता 2026 को लेकर उम्मीदवारों के बीच अक्सर भ्रम रहता है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि अब यूपी टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन (Lifetime) कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रमाण पत्र की वैधता को सीमित अवधि से बढ़ाकर जीवनभर के लिए लागू किया गया है।
- यूपी टीईटी प्रमाण पत्र अब आजीवन मान्य रहेगा। उम्मीदवार इसे उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान उपयोग कर सकते हैं।
- पहले यूपी टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता सीमित अवधि के लिए होती थी, लेकिन नए नियमों के बाद इसकी वैधता को जीवनभर के लिए कर दिया गया है।
- जिन उम्मीदवारों ने पहले यूपी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके पुराने प्रमाण पत्र भी नए नियमों के अनुसार मान्य माने जाएंगे।
- यूपी टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने की चिंता अब उम्मीदवारों को नहीं करनी होगी, क्योंकि इसके लिए दोबारा परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है।
- उम्मीदवार इस प्रमाण पत्र का उपयोग उत्तर प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता प्रमाण के रूप में कर सकते हैं।
- यूपी टीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवार अपनी योग्यता और अंक सुधारने के लिए भविष्य में दोबारा परीक्षा भी दे सकते हैं।
- शिक्षक भर्ती के लिए केवल यूपी टीईटी प्रमाण पत्र पर्याप्त नहीं होता, उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड भी पूरे करने होते हैं।
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 के बाद क्या?
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए अगला कदम अपने स्कोरकार्ड और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करना है। परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर उम्मीदवार अपनी पात्रता देख सकते हैं। परिणाम के बाद पात्र अभ्यर्थियों को भविष्य में आने वाली शिक्षक भर्ती के लिए अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। यूपी टीईटी प्रमाण पत्र, दस्तावेज सत्यापन और आगामी शिक्षक भर्ती से जुड़ी सूचनाओं पर भी नजर रखना जरूरी है। खासतौर पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट, अंकपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का परिणाम अपेक्षित नहीं रहा, वे अगली पात्रता परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
- रिजल्ट और अंक जांचें: सबसे पहले यूपी टीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्राप्त अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करें।
- प्रमाण पत्र सुरक्षित रखें: पात्रता प्रमाण पत्र जारी होने के बाद उसे सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य की शिक्षक भर्ती में इसकी आवश्यकता हो सकती है।
- पेपर के अनुसार तैयारी करें: पेपर-1 पास करने वाले प्राथमिक स्तर और पेपर-2 पास करने वाले उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्ती के अवसरों पर ध्यान दें।
- शिक्षक भर्ती पर नजर रखें: यूपी टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में आने वाली सरकारी शिक्षक भर्ती की अधिसूचनाओं पर लगातार नजर रखनी चाहिए।
- दस्तावेज तैयार रखें: शैक्षिक प्रमाण-पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और यूपी टीईटी स्कोरकार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखें।
- कम अंक वाले उम्मीदवार तैयारी जारी रखें: यदि उम्मीदवार निर्धारित योग्यता हासिल नहीं कर पाते हैं, तो वे अगली यूपी टीईटी परीक्षा के लिए कमजोर विषयों पर दोबारा मेहनत कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें: प्रमाण पत्र, भर्ती और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता दें।
यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 26 अगस्त 2026 को जारी किए गए परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध हैं। जो अभ्यर्थी यूपी टीईटी 2026 में सफल हुए हैं, उन्हें शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें और आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। यूपी टीईटी प्रमाण पत्र की आजीवन वैधता होने के कारण उम्मीदवार भविष्य में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
यूपी टीईटी रिजल्ट जारी 2026 FAQs
प्रश्न: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 कब जारी किया गया है?
उत्तर: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 26 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम पंजीकरण क्रमांक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण क्रमांक और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न: यूपी टीईटी 2026 पासिंग मार्क्स कितने हैं?
उत्तर: यूपी टीईटी 2026 में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक यानी 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं अन्य आरक्षित वर्ग जैसे ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न: यूपी टीईटी सर्टिफिकेट वैधता 2026 कितनी है?
उत्तर: यूपी टीईटी सर्टिफिकेट 2026 की वैधता आजीवन कर दी गई है। अब उम्मीदवार अपने पात्रता प्रमाण पत्र का उपयोग उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में भविष्य में भी कर सकते हैं। पुराने प्रमाण पत्र भी नए नियमों के अनुसार मान्य रहेंगे।
प्रश्न: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?
उत्तर: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, अनुक्रमांक, पंजीकरण क्रमांक, श्रेणी, पेपर की जानकारी, प्राप्त अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति और पात्रता प्रमाण पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए।